बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने हेमुनगर क्षेत्र में चल रहे अवैध गैस सिलेंडर बिक्री के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को की गई छापेमारी मेंपुलिस ने 43 भरे और 43 खाली मिलाकर कुल 86 सिलेंडर जब्त किए। बरामद सिलेंडरों की अनुमानित कीमत 2 लाख 23 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने इस मामले में अजय मेघानी (35) और सुनील कुमार थावरानी (49) को गिरफ्तार किया है। झुलेलाल चौक के पास मकान में छापा, दस्तावेज नहीं पाए गए तोरवा थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि हेमुनगर का अजय मेघानी घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस नेझुलेलाल चौक के पास स्थित मकान में छापा मारा तो भीतर बड़ी मात्रा में सिलेंडरों का अवैध भंडारण देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पूछताछ मेंआरोपी कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंडेन, भारत गैस, HP और कमर्शियल सिलेंडरों का भंडारण जांच में विभिन्न कंपनियों के सिलेंडर बरामद किए गए, जिसमें— इंडेन घरेलू सिलेंडर – 09 भरे भारत गैस – 29 भरे, 25 खाली कमर्शियल सिलेंडर – 05 भरे, 03 खाली HP गैस घरेलू – 15 खाली घर में इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडरों का अवैध भंडारण गंभीर सुरक्षा जोखिम माना गया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी समय यहां विस्फोट या आगजनीकी बड़ी घटना हो सकती थी। ब्लैक मार्केट में दोगुने दाम पर बेचते थे सिलेंडर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों को दोगुने दाम पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने अपराधक्रमांक 530/2025 दर्ज कर दोनों आरोपियों पर धारा 3 एवं 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (E.C. Act) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तारकर लिया। अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस व्यापार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तुओं कीकालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में अवैध गैस सिलेंडर बिक्री के खिलाफ अभियानअब और तेज किया जाएगा ताकि आवश्यक वस्तुएँ उचित दाम पर उपलब्ध रहें और जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation कर्तव्य में लापरवाही: शराब के आदी तीन आरक्षक सेवा से बर्खास्त | जर्जर सड़क या खतरे की खाई? सोनहत वार्ड-8 के बाशिंदे रोज़ जोखिम उठाने को विवश