बिलासपुर : सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई–केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं परप्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबितकर दिया है। पुडु में दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई–केवाईसी नहीं कराया था। अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यकपीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया था, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है। दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण कार्य पूरा नहीं किया था। साथही उपभोक्ताओं के केवाईसी अद्यतन करने में उदासीनता बरती गई। निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं करने और बार–बार निर्देशों के बाद भी सुधारनहीं लाए जाने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भीप्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जांचरिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation पेमेंट नहीं आया” का बहाना या मिलीभगत? मजदूरों ने मुंशी पर लगाए बड़े आरोप रिंग रोड अंबिकापुर से चोरी गई FRONX कार सरकंडा बिलासपुर से बरामद