छोटी कहासुनी या बड़ा अपराध? सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था गांधीनगर हत्याकांड का खुलासा, सीसीटीवी से आरोपी पकड़े गए गाली-गलौज और पीछा बना हत्या की वजह, पुलिस ने सुलझाया मामला आदित्य गुप्ता सरगुजा। गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस टीम और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गंभीर अपराध का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, गाली-गलौज, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 10 जनवरी 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अंकिता एग सेंटर के सामने, गांधीनगर डेयरी फार्म रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान बबलु मंडल (46 वर्ष), निवासी पालपारा सुभाषनगर के रूप में की। शव परीक्षण व प्रारंभिक जांच में पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोट के कारण मृत्यु की पुष्टि हुई। इस पर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। सीसीटीवी से पहचान, पूछताछ में कबूला जुर्म जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात विवाद के बाद मृतक ने उनका पीछा किया और धमकी दी। इसके बाद मौके पर तीसरे आरोपी को बुलाया गया, जहां मारपीट के दौरान आरोपी सुमित एक्का ने चाकू से पेट में वार कर दिया, जिससे बबलु मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और बाद में हत्या में प्रयुक्त चाकू को कचरे के ढेर में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया। पुलिस की सख्त कार्रवाई पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल एक आरोपी का पति पूर्व में एनडीपीएस प्रकरण में जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों के विरुद्ध ऐसी ही सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation आदर्श ग्राम पंचायत की ओर बड़ा कदम, हर पंचायत में बनेगा “मीडिया मित्र”