हकदार को हक दिलाने और बंदरबांट रोकने पर रहेगा फोकस,जागरूक नागरिक, मजबूत समाज: महा अभियान की शुरुआत…! पत्रकार और एक्टिविस्ट मिलकर पहुँचाएंगे योजनाएँ जनता तक…! आदित्य गुप्ता सरगुजा – जनहित और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संस्था द्वारा संचालित “महा अभियान” के अंतर्गत “जन जागरूकता अभियान” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना, योजनाओं में हो रही बंदरबांट को रोकना और वास्तविक पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाना है। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि आज भी कई सरकारी योजनाएँ जानकारी के अभाव में अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुँच पातीं। इसी खाई को पाटने के लिए यह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक समय पर पहुँच सके। अभियान का संकल्प संस्था ने संकल्प लिया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की सूची व विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।योजनाओं पर कार्य करने हेतु पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं (Journalist & Activist) की विशेष टीम तैयार की जाएगी।शिविर, कैंप और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से गांव से लेकर शहर तक, हर घर तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाई जाएगी। कार्यप्रणाली अभियान की कार्यप्रणाली को चरणबद्ध और व्यावहारिक बनाया गया है—प्रत्येक योजना का बारीकी से अध्ययनपात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ की सटीक जानकारीआम नागरिकों को सीधे जोड़कर मार्गदर्शन और सहयोग सहभागिता की अपील संस्था ने ऐसे सभी नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है, जो पहले से केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं या इस क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं, वे इस अभियान से जुड़ें। जनहित का संदेश अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया हैजागरूक नागरिक मजबूत समाज, सही जानकारी सही हक जनहित में निस्वार्थ सेवा । जन जागरूकता अभियान से जुड़कर बदलाव के साक्षी बनें और समाज को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation नशे पर वार…!ड्रग सौदागर सलाखों के पीछे..आबकारी विभाग का सख्त संदेश, छोटे हों या बड़े, कोई नहीं बचेगा! आदर्श ग्राम पंचायत की ओर बड़ा कदम, हर पंचायत में बनेगा “मीडिया मित्र”