कानून की जानकारी से बढ़ेगा आत्मविश्वास, महिला थाना का जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन–सशक्त नारी की दिशा में पुलिस का प्रयास आदित्य गुप्ता अंबिकापुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत 01 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह एवं शक्ति सदन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाना रहा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को नवीन कानूनों से अवगत कराते हुए यह बताया गया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में दोषियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है।महिला थाना पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल जाना गया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं एवं बच्चे बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस सहायता हेतु डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।इसके साथ ही सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता भारद्वाज, शक्ति सदन संचालिका मीरा शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक एंजेला मिंज एवं महिला आरक्षक सविता पैंकरा की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation इस गांव में शराब पीने और गाली-गलौज करने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना, बताने वाले को 2100 रुपए भ्रष्टाचार के खिलाफ साहस को मिलेगा सम्मान…“अब ईमानदारी बनेगी पहचान, भ्रष्टाचार पर होगा प्रहार”!