अम्बिकापुर। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में न्यायालय के निर्णय के बाद कांग्रेस ने इसे अपनी बड़ी न्यायिक जीत बताते हुए केन्द्र की मोदी सरकार परप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यालय काघेराव किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। घेराव के उपरांत कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने एवं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुएइस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बिना एफआईआर के लगभग दस वर्षों तक जांच कर चार्जशीट दाखिल करना राजनीतिकबदनाम करने का प्रयास था, जिसे न्यायालय ने संज्ञान में लेने से इनकार कर स्पष्ट कर दिया। केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार लंबे समय से गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश रचते रहे हैं।नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि केन्द्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोगकर रही है। विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद खान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए ईडीका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष को समाप्त करने की मंशा से जांच एजेंसियों कादुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन में रहे ये नेता शामिल प्रदर्शन के दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, मधु सिंह, मो. इस्लाम, ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मासहित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation गांधी स्टेडियम में ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित, 500 विद्यार्थियों ने लिया भाग धर्म, संस्कृति और समाजिक एकता का संगम बना हिंदू सम्मेलन