रायगढ़ बिजली बिल बकाया और अवैध विद्युत उपयोग पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 बकायादार उपभोक्ताओंके कनेक्शन काट दिए हैं। विभागीय टीम ने क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया, जिसके दौरान कई ऐसे उपभोक्ताओं का भी पता चला जोकनेक्शन काटे जाने के बाद भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भराऔर फिर भी बिजली का अनधिकृत उपयोग किया है, उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए FIR कर सख्तकार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर बकाया राशि, लोड और मीटर कीस्थिति का परीक्षण किया। कई उपभोक्ता लगातार नोटिस मिलने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कर रहे थे, जिसके बाद विभाग कनेक्शनविच्छेदन की प्रक्रिया लागू करने को बाध्य हुआ।

अवैध कनेक्शन और चोरी की बिजली उपयोग को गंभीर अपराध मानते हुए विभाग ने कहा—“अब कोई भी उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद बिजलीका उपयोग करते पाए गए तो सीधे पुलिस FIR और भारी जुर्माने की कार्रवाई होगी।कनेक्शन काटे जाने की इस बड़ी कार्रवाई से विभागीय स्तर परसंदेश स्पष्ट है कि बकाया और बिजली चोरी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहाकि सभी बकाया राशि शीघ्र जमा कर वैध रूप से बिजली उपयोग करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। विद्युत विभाग की इसकार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य बकायादारों ने भी बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *