बिलासपुर/तख्तपुर। तख्तपुर विकासखंड के बेलसरी प्राइमरी स्कूल में एक छात्रा के साथ सहायक शिक्षक द्वारा अनुचित शारीरिक स्पर्श (बेड टच) किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायत एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिलाशिक्षा अधिकारी कार्यालय ने संबंधित सहायक शिक्षक संदीप कुमार धृतलहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला सामने आते ही केवल विद्यालय परिसर बल्कि पूरे गांव में भी आक्रोश का माहौल बन गया। अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों कीसुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शिक्षा विभाग में हलचल! बेलसरी स्कूल के शिक्षक का अनैतिक आचरण जांच में प्रमाणित

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि घटना 11 नवंबर को हुई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रारंभिकजांच कराई गई थी। प्राप्त प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया कि शिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित शारीरिक स्पर्श किया, जो शिक्षक सेवा आचरण एवंनैतिक मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में मानसिक और शारीरिक रूप से छात्रा पर पड़े प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है। जांच टीम ने सभी तथ्यों की पुष्टि करअपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई।

स्कूल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: DEO

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कहा किबच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। विद्यालय एक सुरक्षित वातावरण होनाचाहिए। जांच में आरोप सत्य पाए गए, इसलिए शिक्षक को निलंबित किया गया है। आवश्यक आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है तथा आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

अभिभावकों में आक्रोश

घटना के खुलासे के बाद से गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में इस तरह की घटनाएँ बच्चों के भविष्य औरसुरक्षा दोनों के लिए चिंताजनक हैं। वे दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *