सोनहत (कोरिया) ग्राम पंचायत सोनहत के वार्ड क्रमांक–8 स्थितवॉट कॉलोनीकी सड़क बीते सात वर्षों से पूरी तरह जर्जर होकर रहवासियों कीपरेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क की स्थिति इस कदर खराब है कि वह अब सड़क कम और महज़ उखड़ी गिट्टियों का एक खतरनाक ढांचाबनकर रह गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर चलना रोज़मर्रा की आवश्यकता नहीं बल्कि एक जोखिम भरा संकट बन चुका है।रहवासियों का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार आश्वासन तो मिला परधरातल पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। नागरिकों के अनुसार, यह स्थिति अब धैर्य के पार जा चुकी है।

दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ा

जर्जर सड़क पर हर कदम दुर्घटना का भय बना रहता है। बरसात में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों से भर जाता है, जबकि गर्मी के दिनों में धूल से रहने कीस्थिति भी प्रभावित होती है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता प्रतिदिन एक बड़ी समस्या का रूप ले चुका है।

*स्थानीयों का आरोपसमस्या परकान में जूं तक नहीं रेंगी’*

कॉलोनीवासियों ने बताया कि समस्या वर्षों पुरानी होने के बावजूद पंचायत स्तर पर कोई पहल हुई और ही जनप्रतिनिधियों ने वास्तविककार्ययोजना बनाई।

लोगों का कहना है किऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है।

सिर्फ एक सड़क नहीं, जनजीवन से जुड़ा मुद्दा

क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ विकास कार्यों की धीमी गति को दर्शाती है, बल्कि संवेदनशीलता की कमी का द्योतक भी है। कई लोगों नेआरोप लगाया कि यह समस्या प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही की स्पष्ट मिसाल है।

रहवासियों की मांगतत्काल निर्माण कार्य शुरू हो

 

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मार्ग के निर्माण का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही इसलापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हालात पुनः बनें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *